वारिसनगर: वारिसनगर पुलिस नरकटियागंज गोरखपुर से सकुशल अपहृता लड़की को किया बरामद।
वारिसनगर थाना में दर्ज कांड संख्या 20/24 में पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए अपहृता को महज कुछहीं घंटो में नरकटियागंज गोरखपुर से बरामद कर लिया है। अपहृता थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ में अपनी नानी के यहां रहती थी जो स्थाई निवासी गोवरपिट्ठा थाना कल्याणपुर की बताई जा रही है जिसके पिता ने एक लिखित आवेदन वारिसनगर थाना में देकर लड़की के अगवा होने की बात बताया था।