धामपुर: अफजलगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सरकारी बिल्डिंग से गिरकर एक युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Dhampur, Bijnor | May 21, 2026 गुरुवार की अपराह्न करीब 3:00 मिली जानकारी के मुताबिक अफजलगढ़ क्षेत्र में एक निर्माणाधीन सरकारी बिल्डिंग से कार्य करते समय एक युवक नीचे गिर गया। बताया जाता है कि वह फायर फाइटिंग का काम करता था। मृतक की पहचान स्योहारा क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा निवासी 25 वर्षीय दीपक के रूप में हुई।