पुलिस ने सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के मामले मे कार्रवाई करते हुए आरोपी रामतौल वर्मा पुत्र बेचू वर्मा निवासी नरैचा थाना छपिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 अवैध तमंचा 12 बोर और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गुरुवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया SP के निर्देश पर आरोपी रामतौल वर्मा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई कर न्यायालय भेजा गया है।