पटेरा: अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे सोमिल राजपूत का पटेरा में भव्य स्वागत
Patera, Damoh | Jun 2, 2026 भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती योजना के तहत चयनित होने के बाद ट्रेनिंग पूरी कर अपने गृह ग्राम लौटे सोमिल राजपूत का पटेरा नगर में नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सोमिल के पटेरा पहुँचने पर नगर के मुख्य मार्गों से स्वागत जुलूस निकाला गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।