बेंगाबाद: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर छोटकी खरगडीहा में तैयारी पूरी, 21 जून को सुबह 5 बजे विशेष योग शिविर आयोजित होगा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार को 10 बजे छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग शिविर के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया।निर्णय लिया गया कि 21 जून को सुबह 5 बजे से पंचायत सचिवालय परिसर, छोटकी खरगडीहा में विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।