संग्रामपुर: तीन दिन बाद शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, संग्रामपुर के 12 किमी कच्ची कांवरिया पथ पर तैयारियां अंतिम चरण में
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज तीन दिन शेष रह गए हैं। इसे लेकर संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले लगभग 12 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ पर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार कांवरिया पथ का निरीक्षण कर शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित विभागों को दे रहे हैं। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहतसो