मड़ियाहू: झूठी साम्प्रदायिक सूचना से मचा हड़कंप, जांच में निकली मामूली कहासुनी
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के हरसिहपुर गांव में शुक्रवार रात साम्प्रदायिक विवाद और पथराव की झूठी सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डायल 112 पर मिली सूचना के बाद नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक राजाराम द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि गांव में किसी प्रकार का साम्प्रदायिक तना