मुंगेर: मुंगेर में जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म शताब्दी समारोह पूरबसराय स्थित कर्पूरी छात्रावास में आयोजन किया गया
Munger, Munger | Feb 12, 2024 भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह के आलोक में सोमवार को पूरबसराय स्थित कर्पूरी छात्रावास में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया , जिसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षा विभाग के कौशल किशोर पाठक कर रहे थे।