गुनौर: गुनौर महाविद्यालय में गंदगी के बीच हुई परीक्षा, बदहाल व्यवस्था से छात्रों में नाराजगी
Gunnor, Panna | Jul 1, 2026 बुधवार दोपहर 12:00 बजे जानकारी सामने आई की शासकीय महाविद्यालय गुनौर (सुंगरहा) में परीक्षा के दौरान क्लासरूम की बदहाल स्थिति सामने आई। कक्षाओं में धूल, कचरा और गंदगी के बीच छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे महाविद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए।