अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार रात 10:00 बजे रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।