पन्ना: अवैध रेत के खेल में ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक की मौत, शादी में जाते समय हादसा
Panna, Panna | Apr 21, 2026 पन्ना के अजयगढ़ में 20 अप्रैल की रात अवैध रेत से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 32 वर्षीय गोरेलाल अहिरवार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चे छोड़ गया है। घटना से प्रशासन और खनिज विभाग की मिलीभगत पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर रोक न लगने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।