ऊंचाहार: मदारीपुर गाँव निवासी युवक की संदिग्ध हालात में फिरोजाबाद जिले में ट्रेन से कटकर हुई मौत
ऊँचाहार क्षेत्र के मदारीपुर गाँव निवासी बाबूलाल का बेटा विकास दिल्ली की एक कम्पनी में मजदूरी करता था।सोमवार की शाम वो ऊँचाहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बैठकर दिल्ली के लिए निकला था।जिसकी फिरोजाबाद जिले में संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई।मंगलवार को ऊँचाहार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे।परिजनों में कोहराम मच गया।