उरई: उरई न्यायालय ने पांच साल के मुकदमे में डॉक्टर को दोषी ठहराया, दो साल की सजा और ₹6000 का जुर्माना
Orai, Jalaun | Jul 24, 2025 उरई तहसील क्षेत्र के उरई न्यायालय में चल रहे पांच साल के मुकदमे में अब डॉक्टर को न्यायधीश ने दो साल की सजा सुनाई है और 6 हजार रुपए का जुर्माना किया है,बतादे की पांच साल पहले डॉक्टर के द्वारा महिला के साथ डी के क्लीनिक में छेड़छाड़ की गई थी,जिसका मुकदमा परिजनों के द्वारा न्यायालय में किया गया था,जिसमे आज दिन गुरुवार समय 4 बजे न्यायाधीश ने दो साल की सजा सुनाई।