जशपुर: पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में 30 हाथियों का दल पहुंचा, महेशपुर और झिमकी की ओर जाने की संभावना, वन विभाग अलर्ट
पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में लैलूंगा क्षेत्र से 30 जंगली हाथियों का दल प्रवेश कर गया है। शनिवार शाम करीब 6 बजे हाथियों ने खड़ामाचा से राजाआमा रोड को पार किया। इसके बाद दल कोलढोढ़ी (पिछला नाम) होते हुए महेशपुर या झिमकी जंगल की ओर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल हाथियों का दल जंगल में विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है और आसपास