खजनी: पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे के सरयां तिवारी टोल गेट पर कर्मचारियों ने वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में प्रदर्शन किया
गोरखपुर जनपद के खजनी क्षेत्र स्थित सरयां तिवारी टोल गेट पर सोमवार शाम टोल कर्मचारियों ने कथित शोषण और वेतन कटौती के विरोध में बैठक कर प्रदर्शन किया। भगवानपुर, सरयां तिवारी और हरनहीं टोल गेट से पहुंचे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनसे महीने भर 12 घंटे ड्यूटी ली जाती है, जबकि वेतन केवल 26 दिनों का दिया जाता है।