स्याना: ग्राम वैराफिरोजपुर स्थित गुद्दड बाबा प्राचीन मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
Siyana, Bulandshahr | May 20, 2026
ग्राम वैराफिरोजपुर स्थित गुद्दड बाबा प्राचीन मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। बुधवार को मंदिर परिसर में हवन पूजन के साथ-साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विशाल भंडारे में गांव सहित आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया वहीं भजन संध्या में भी श्रद्धालु जमकर झूमे।