स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत धुरी गाँव निवासी पूर्व सरपंच लोटन सोनी और उनके पुत्र आशीष और अन्य परिजन आज बुधवार दोपहर 2 बजे एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुँचे थे। जहां उन्होंने बताया कि गांव का भारत पटेल उनकी झूठी शिकायत कर और उन्हें फसाने की बात कर लगातार प्रताड़ित कर रहा है। जिससे वे परेशान होकर गाँव छोड़ने मजबूर हो रहे। परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुँच गुहार लगाई।