फतेहपुर: हुसेनगंज के कढीवा के पास तेज रफ्तार डम्फर ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, पब्लिक ने किया हंगामा
फतेहपुर जिले के हुसेनगंज के कढीवा के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।