कानपुर: कल्याणपुर में जीटी रोड पर कार टकराने के विवाद में दबंगों ने कार चालक को पीटकर की कार में तोड़फोड़
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर विश्वविद्यालय के सामने तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया और फिर टक्कर हो जाने के बाद दबंग चार कार चालक ने रेडीमेड व्यापारी क्षितिज गुप्ता की पिटाई करते हुए उसकी कार में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।थाना प्रभारी ने रविवार शाम 7 बजे बताया दबंग कार चालक को हिरासत में लिया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।