कानपुर: बादशाहिनाका चौराहे से पनकी मंदिर तक 15 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई
रविवार 2:00 बजे श्री बजरंग भक्त परिवार मंडल न्यास की ओर से बादशाहीनाका चौराहे से संगीतमय पदयात्रा निकाली गई, जो पनकी मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ गई। 15 किमी. की भव्य यात्रा में भगवान हनुमान फूलों से सजे रथ में विराजमान होकर निकले। कई देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी। संगीतमय यात्रा का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।