ग्वालियर गिर्द: 100 फुटा रोड पर तेज रफ्तार कार ने छात्र को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
विनय नगर स्थित 100 फुटा रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने छात्र को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। ये घटना पास लगे CCTV कैमरे के कैद हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र सड़क पर दूर जा गिरा, लोगों की मदद से घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस CCTV वीडियो के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है।