सीतापुर: गोंंन नदी के पास तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की टक्कर में दो लोग घायल, NH 24 के कर्मचारियों ने कराया भर्ती
जनपद के थाना कमलापुर क्षेत्र के गोंन नदी के पास तेज रफ्तार सीसीएम और ट्रक की टक्कर हो गई। सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को NH 24 के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में लाकर बुधवार को भर्ती कराया है यहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है हालत को गंभीर बताया गया है। सड़क हादसे से लंबा जाम भी लग गया था। पुलिस में जाम को खुलवाया है।