टिकारी: श्री तालकेश्वर नाथ मंदिर में शनिदेव प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान पूर्णाहुति के साथ संपन्न
Tikari, Gaya | May 5, 2026 टिकारी के श्री तालकेश्वर नाथ मंदीर परिसर में आहूत शनिदेव प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का समापन मंगलवार दोपहर पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में घी धूप नैवेद्य आदि अर्पित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, उपाध्यक्ष अमित वर्मा, सचिव संजय कुमार व कोषाध्यक्ष अभिषेक केशरी अनुष्ठान में शामिल हुए