शुक्रवार को करीब 2 बजे नर्मदापुरम में स्थित विधायक प्रतिनिधि अनिल मिश्रा के निज निवास पहुंचकर विधायक डॉक्टर सीताराम शर्मा ने मुलाकात कर चर्चा की इस दौरान विधायक ने संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्र की प्रगति पर सार्थक चर्चा की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा विधायक प्रतिनिधि अर्पित मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।