मेदिनीनगर (डालटनगंज): कोयल पुल के पास दर्दनाक हादसा: अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आए पुलिस जवान की हालत गंभीर
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल पुल के समीप सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान अरविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि वे किसी कार्य से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रा