बुलंदशहर: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में किया गया पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन
जनपद से 07 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। जनपद में तैनात रहे इन पुलिसकर्मियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर विकास प्रताप सिंह चौहान द्वारा अधिवर्षता आयु पूरी करने के उपरान्त सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पूरे सम्मान के साथ शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान किये।