बुलंदशहर: नगर क्षेत्र के कचहरी रोड पर शनि देव मंदिर के पास बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
मामला बुलंदशहर नगर क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित शनि देव मंदिर के पास का है। जहां 25 वर्षीय है युवक आकाश पैदल किसी काम से जा रहा था तो सामने से तेज गति से आते बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल आकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक आकाश बिहार के गया का रहने वाला है।