बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा निवासी कुख्यात चोर बबलु राम को पकड़कर बोकारो पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है।समय लगभग साढ़े तीन बजे मिली जानकारी में बताया गया कि बोकारो पुलिस ने कुख्यात चोर को बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह को 5 जनवरी को गुप्त सूचना मिली थी।