फारबिसगंज: बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुना गया
बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्यों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। रविवार को 12 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक जनसंपर्क कार्यालय में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना गया।