रहटगांव: कृषि उपज मंडी हरदा में डॉलर चना बेचने पर किसानों को नुकसान, रहटगांव सहित जिलेभर के किसान पहुंचे
हरदा जिले की कृषि उपज मंडी में इन दिनों गेहूं और चने की आवक बढ़ी हुई है। रहटगांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से किसान डॉलर चना लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन कम दाम मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि डॉलर चना बोते समय बीज 12 से 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा था। अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद में फसल लगाई गई थी।