गिरिडीह: छोटकी खरगडीहा में कथित फूड प्वाइजनिंग से बुजुर्ग की मौत, मुर्गा खाने के बाद परिवार के कई लोग बीमार।
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा गांव में कथित फूड प्वाइजनिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार को 1 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि 4 दिन पहले एक ही परिवार के कई सदस्य मुर्गा खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए।