धमतरी: छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव मनाया गया, 7 नदियों के जल से प्रतिमा का किया गया अभिषेक
छत्रपति शिवाजी महाराज उत्सव समिति व्दारा आज शनिवार को धमतरी के छत्रपति शिवाजी चौक पर भव्य रूप से शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस मनाया गया। जिसमे नगर के सभी वरिष्ठजन युवा एवं महिला संगठन के लोग सम्मिलित हुये। विशेष रूप से चार पंडितों ने मंत्रोपचार कर छत्रपती शिवाजी की मूर्ति को जल गंगाजी पंचग्वय से राज्याभिषेक कर फुलमाला से सुसज्जीत कर आरती किया गया।