पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में तेज आंधी आंधी बारिश ने किया जन जीवन प्रभावित, आम, केला लीची को हुआ नुकसान
Purnea East, Purnia | May 24, 2026
पूर्णिया शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बीती रात आयी तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी-तूफान में तास की पत्तों की तरह पेड़ और बिजली के खंभे धराशाई हो गए। इससे न सिर्फ वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा, बल्कि बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। मक्का, केला,आम और लीची को काफी नुकसान पहुंचा। फसलों के नुकसान से किसान प्रभावित है