इटावा: कोतवाली क्षेत्र में दो बहनों से टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय टप्पेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा
Etawah, Etawah | Jun 12, 2025 कोतवाली क्षेत्र में 2 दिन पूर्व हुई टप्पेबाज़ी की घटना का एसएसपी ने गुरुवार 1 बजे खुलासा किया। घटना को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार शातिर आरोपी गिरोह बनाकर बस व ऑटो में आम जनता से टप्पेबाज़ी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। टप्पेबाजी करने वाले पहले आम नागरिकों की करते थे रेकी उसके बाद देते थे घटना को अंजाम।