दलौदा: गुलियाना: पानी के टैंक में डूबने से महिला की मौत, दलोदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम गुलियाना में पानी के टैंक में डूबने से गंगाबाई पति मदनलाल बावरी की मौत हो गई। रविवार शाम सूचना मिलने पर दलोदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है,घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए,