गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने नगर पालिका में नागरिकों की सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने और जनसुनवाई में आने जाने वाले बुजुर्ग दिव्यांग जनों एवं जरूरतमंद नागरिकों के लिए निःशुल्क ई-वाहन सेवा का शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से नागरिकों को नगर पालिका परिसर तक आने-जाने में सुविधा प्राप्त होगी।