बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल में डेक्स्ट्रोमेथोर्फन सिरप के खतरे से मचा हड़कंप, 7 बच्चे बीमार, 50 हजार डोज की सप्लाई रोकी गई
बांसवाड़ा जिले में खांसी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली डेक्स्ट्रोमेथोर्फन सिरप एचबीआर के सेवन से बच्चों के बीमार पड़ने के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पिछले 14 दिनों में, दवा के ओवरडोज के समान लक्षणों वाले 7 बच्चे मंगलवार दोपहर 12 बजे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हुए हैं।