मेरठ: मेरठ में युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, थाना पुलिस ने नहीं सुनी, पीड़िता ने SSP से न्याय की गुहार लगाई
मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद मंगलवार को उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।