भिवानी: भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए 6 दिन चार उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए नामांकन के छ_े दिन शनिवार को चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के लिए अब केवल सोमवार का दिन शेष है। आवेदन पत्र कमरा नंबर 114 प्रथम तल लघु सचिवालय नारनौल में सुबह 11:00 से लेकर शाम 3:00 बजे तक जमा किए जा सकते हैं।