गढ़वा: रमकंडा-भंडरिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Garhwa, Garhwa | May 1, 2026 रमकंडा-भंडरिया मुख्य मार्ग पर सिरकी के समीप मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में छत्तीसगढ़ के विजयनगर निवासी फकरुदीन खान के पुत्र अंसार खान, रमकंडा थाना क्षेत्र के कुशवार गांव निवासी सुरुज कोरवा एवं उनके साढ़ू शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार अंसार खान मेदिनीनगर से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान सामने से