पन्ना: खेतों में 'अग्निकांड' से हाहाकार! जागरूक किसानों ने प्राथमिकी दर्ज कराई, 19 लापरवाह किसानों पर गिरी गाज
Panna, Panna | Apr 23, 2026 "खेत धधके तो अब खैर नहीं!" पन्ना के अमानगंज में पराली जलाने वालों के खिलाफ खुद किसानों ने मोर्चा खोलकर FIR दर्ज करा दी है। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुनौर और पन्ना ब्लॉक के 19 किसानों पर दण्डात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर के आदेश पर अब सीधे SDM कोर्ट में पेशी होगी। कृषि विभाग की दो टूक चेतावनी है— पराली जलाओगे तो जेल जाओगे!