सीतापुर: सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, महमूदाबाद निवासी व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के महमूदाबाद इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को बक्सी तालाब के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई है।