बनमनखी: तूफान से बनमनखी में भारी नुकसान, कई घर उजड़े, फसल बर्बाद, घंटों जाम
बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों में सोमवार की संध्या आए तेज आंधी-तूफान और जमकर हुई बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए, वहीं किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा