सहारनपुर की थाना सदर बाजार पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे आरोपी मनोज पुत्र जयवीर सिंह को हसनपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि उसने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह अचेत हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं।