नवगछिया: दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग से नवगछिया में सनसनी
नवगछिया के बनारसी लाल कॉलेज मेन रोड पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने पकड़ा निवासी प्रिया देवी (20) के गले से सोने की चेन झपट ली। छीना-झपटी के दौरान महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद बदमाश कुसेला की ओर फरार हो गए। घायल महिला किसी तरह नवगछिया थाना पहुंची, जहां से उसे अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। उसका इलाज जारी है।