बिल्सी: बिल्सी लेखपाल के कार्यालय में निकला काला कोबरा सांप, मच गई अफरा-तफरी
Bilsi, Budaun | Jul 27, 2026 बदायूं के बिल्सी तहसील परिसर स्थित लेखपाल कार्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विषैला काला कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और वहां आए लोगों में भय फैल गया। हालांकि, लेखपालों ने तत्परता दिखाते हुए सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे पास के जंगल में छोड़ दिया।