निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में मेघों की मेहरबानी, तेज गर्जना और बिजली चमक के साथ झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत
रविवार शाम साढ़े 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कस्बे में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। दोपहर में अचानक मौसम बदला और तेज बादलों की गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। आसपास के इलाकों में पहले से बारिश हो रही थी लेकिन निम्बाहेड़ा में इंतजार बना हुआ था। बारिश से तापमान में गिरावट