भोगनीपुर: हलिया मोड़ के निकट संपत्ति विवाद में बहन की हत्या के मुख्य आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
मूसानगर थाना प्रभारी रीना गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हलिया मोड़ के निकट से बहन के हत्यारोपी भाई फत्तेपुर के नियाज़ुद्दीन उर्फ नियाज़ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेई पर घटना में प्रयुक्त शब्बल बरामद किया गया है। पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।