ऊंचाहार: मतीनगंज के पास सड़क किनारे घायल युवक मिला, सीएचसी में भर्ती किया गया
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के मतीनगंज बाजार के पास शनिवार की रात, एक युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला, सूचना पर पहुंचे परिचितों ने घायल युवक को इलाज के लिए ऊँचाहार सीएचसी में भर्ती कराया है।घायल युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के बरगदही मजरे ऊँचाहार देहात गाँव निवासी विकास के रुप में हुई है।फिलहाल वो कैसे घायल हुआ है, इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है।