विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बासुकीनाथ धाम में गुरुवार 3 बजे बिहार राज्य से आए हुए श्रद्धालु के द्वारा भव्य श्रृंगार की गई। इस दौरान श्रद्धालु के द्वारा दर्जनों पंडित के मंत्रोच्चारण के बीच बाबा भोले पर दुग्धाभिषेक किया गया।इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोले के दुग्धाभिषेक के दौरान भोले बाबा के जयकारे लगा रहे थे।इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।